SC Hear On Twisha Sharma Case: मॉडल ट्विशा शर्मा का 24 मई को दोबारा पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। भले ही ट्विशा का अंतिम संस्कार हो गया है लेकिन, अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया।
25 मई यानी सोमवार को ट्विशा मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वीएम पंचोली की बेंच ने मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने साफ कहा कि आरोपियों के इंटरव्यू मीडिया में न चलाया जाए।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि सीबीआई तुरंत जांच अपने पास लेकर नए स्तर से जांच करेगा। कोर्ट ने कहा कि एक मासूम युवती की जान चली गई। वजह चाहे जो हो, उसका पता चलना चाहिए। मामले की निष्पक्ष जांच जरूर है। क्योंकि मामले अपराधिक साजिश का एंगल भी सामने आ रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक मृत बेटी होने की तुलना में समाज में एक तलाकशुदा बेटी होना कहीं ज्यादा बेहतर है। अदालत ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि युवा बेटी को असमय खोने पर पीड़ित परिवार की असीम पीड़ा के साथ पूरी सहानुभूति है।
पति और सास के खिलाफ एफआईआर
ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद पति समर्थ सिंह और उनकी सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि रसूख के कारण स्थानीय स्तर पर जांच प्रभावित हो रही थी। सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को कहा कि अनियमितता को दूर करने के लिए केस सीबीआई को सौंपी जा रही है।