KhabarFast

रणवीर इलाहाबादिया ने जूही भट्ट संग रिश्ते पर लगाई मुहर, केन्या में मनाया रोमांटिक वेकेशन

Shivani Jha | 28 Apr, 2026

Ranveer Allahbadia Confirms Relationship: फेमस यूट्यूबर और डिजिटल क्रिएटर रणवीर इलाहाबादिया ने आखिरकार अपने रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्रिटीज उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। रणवीर इन दिनों जूही भट्ट के साथ वेकेशन पर हैं। दोनों ने केन्या के मशहूर Maasai Mara से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रणवीर अपनी गर्लफ्रेंड की बाहों में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वह जूही को गोद में उठाकर खुशी से झूमते दिखाई दे रहे हैं।

साथ खुश नजर आए दोनों

दोनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है और वे अपने वेकेशन के हर पल को यादगार बनाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। रणवीर ने इन तस्वीरों के साथ एक रोमांटिक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, “सूरज, चांद, तारे और इनके बीच की हर चीज… क्या आपने कभी ऐसे इंसान से मुलाकात की है जिसकी रोशनी आपकी जिंदगी की नेगेटिविटी को खत्म कर दे? मैं मिला हूं।”

कई सेलेब्रिटीज ने दी शुभकामनाएं 

इस पोस्ट के बाद फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और दिल वाले इमोजी भेजकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। कई सेलेब्रिटीज ने भी इस कपल को शुभकामनाएं दी हैं। यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अब जल्दी शादी कर लो। वहीं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी ने भी इस जोड़ी को बधाई दी। 

IPL 2026 में साथ दिखे थे रणवीर और जूही

हाल ही में रणवीर और जूही को IPL 2026 के एक मैच के दौरान साथ देखा गया था। उस समय भी दोनों की तस्वीरें वायरल हुई थीं। बाद में रणवीर ने पैपराजी के सामने जूही को अपनी गर्लफ्रेंड बताया था, लेकिन अब उन्होंने तस्वीरों के जरिए आधिकारिक रूप से रिश्ते की पुष्टि कर दी है। जूही भट्ट एक मॉडल, एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर हैं। वह वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर वह फैशन, ट्रैवल और लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इस नए खुलासे के बाद दोनों की जोड़ी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है और फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। 

Also read: कैमरे में कैद हुआ आमिर खान का इमोशनल मोमेंट, बेटे की फिल्म 'एक दिन' इवेंट में छलके आंसू; बोले - मेरे लिेए...