KhabarFast

Punjab: गुरदासपुर के बेटे की ऑस्ट्रेलिया में मौत, बहन की सगाई गम में बदली

Parth Jha | 21 Feb, 2023

Punjab News: आए दिन पंजाब से विदेश में पड़ने गए बच्चों की मौत की खबरें सुर्खियां बटोरती रहती हैं। ऐसी ही एक दुखद खबर गुरदासपुर जिले के अंतर्गत आने वाले गांव नेनोवाल खुर्द से आई है, जहां ऑस्ट्रेलिया में माता-पिता के इकलौते बेटे की मौत हो गई है भाई की मौत से अचानक बहन की सगाई की खुशी गम में बदली, परिवार अब सरकार से इकलौते बेटे का शव जल्द गांव लाने की गुहार लगाता नजर आ रहा है।

साथ ही घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार जसपाल सिंह का 24 वर्षीय पुत्र अमृतपाल सिंह 2017 में उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था जहां अब वह पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्क परमिट पर काम कर रहा था। मृतक के पिता जसपाल सिंह व ताये रविंदर सिंह ने बताया कि 18 फरवरी को जब अमृतपाल सिंह काम से घर आया तो कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गयी उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले रविंदर सिंह के बेटे मनप्रीत सिंह ने उन्हें इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर की जानकारी दी।

इस मौके पर मृतक के पिता जसपाल सिंह व परिजनों ने बताया कि अमृतपाल सिंह माता-पिता का इकलौता पुत्र था और वह पढ़ाई में बहुत होशियार था इसलिए माता-पिता ने उसे ऑस्ट्रेलिया पढ़ने के लिए भेज दिया उन्होंने पंजाब सरकार, केंद्र सरकार और ऑस्ट्रेलिया सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द अमृतपाल सिंह के शव को पंजाब में पीड़ित परिवार के पास भेजने की व्यवस्था की जाए उनकी छोटी बहन की सगाई की रस्म चल रही थी एक दिन बाद सगाई थी, लेकिन अमृतपाल की मौत से दोनों परिवारों की खुशियों पर भी पानी फिर गया है। अमृतपाल की मौत से नेनोवाल खुर्द गांव सहित आसपास के गांव में मातम का माहौल है।