KhabarFast

गर्मी में घर पर फटाफट तैयार करें मटका कुल्फी; स्वाद ऐसा की चाटते रहे जाएंगे जीभ; ये रही रेसिपी

Sachin Kumar | 16 May, 2026

Matka Kulfi Receipe: गर्मी के मौसम में ठंडी और क्रीमी मटका कुल्फी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बाजार में मिलने वाला मटका कुल्फी का स्वाद तो होता है लेकिन, इसमें मिलावट होने की आशंका रहती है। ऐसे में आप घर पर प्योर मटका कुल्फी बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और ये हेल्दी, शुद्ध और बेहद स्वादिष्ट होता है।

घर पर बना मटका कुल्फी का पारंपरिक स्वाद और सोंधी खुशबू बच्चों को खूब पसंद आएगी। ऐसे में यहां से फटाफट नोट करें मटका कुल्फी की आसान सी रेसिपी। सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही में एक लीटर फुल क्रीम दूध डालें।

जब दूध में उबाल आ जाए, तो आंच को धीमा कर दें। दूध को तब तक पकाएं जब तक वह अपनी मूल मात्रा का आधा न रह जाए। किनारे पर जमने वाली मलाई को खुरचकर दूध में ही मिलाते रहें। इससे कुल्फी बिल्कुल मलाईदार बनेगी। एक छोटी कटोरी मिल्क पाउडर को थोड़ से ठंडे दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे कहाड़ी में डाल दें। इसके बाद चीनी और भीगा हुआ केसर का दूध डाले। इसे अच्छी तरह मिलाकर 5 मिनट तक पकाएं।

Also read: Mother’s Day Special: बढ़ती उम्र में भी मां रहेगी फिट, हर साल कराएं ये 5 जरूरी बॉडी टेस्ट

उसके बाद इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे बादाम, पिस्ता डालें। फिर मिश्रण को अच्छी तरह चलाएं और गैस बंद कर दें। वहीं, मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने दें। जब मिश्रण गाढ़ा और ठंडा हो जाए, तो इसे छोटे मिट्टी के मटको में डालें। ऊपर से थोड़े और कटे हुए पिस्ते से सजाएं। फिर मटके के मुंह को एल्युमिनियम फॉयल को अच्छी तरह ढक दें ताकी उसमें बर्फ के क्रिस्टल न जमा रह जाए। इसे 7 से 8 घंटे या रातभर के लिए डीप फ्रीजर में रख दें।