KhabarFast

PM Modi Siliguri Rally: '4 मई के बाद बदलेगी सरकार, TMC को देना होगा जवाब', सिलीगुड़ी से PM मोदी का संदेश

Nancy | 12 Apr, 2026

PM Modi Siliguri Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी के कावाखाली मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि चार मई 2026 के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) को पिछले 15 सालों के हर पैसे का पाई-पाई हिसाब देना पड़ेगा। PM मोदी ने कहा 'बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है। TMC की लूट, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी की राजनीति का अंत होने वाला है। चार मई को जब नतीजे आएंगे तो भाजपा की सरकार बनेगी और हर भ्रष्टाचार का हिसाब लिया जाएगा।

उत्तर बंगाल पर फोकस 

PM मोदी ने उत्तर बंगाल की उपेक्षा का मुद्दा उठाते हुए TMC सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार ने इस क्षेत्र को विकास से वंचित रखा है। साथ ही उन्होंने घुसपैठ, तुष्टिकरण की राजनीति और सिंडिकेट राज को समाप्त करने का संकल्प दोहराया। 

PM मोदी ने आगे कहा 'TMC ने बंगाल को लूटा है। युवाओं को नौकरियां नहीं दीं, महिलाओं की सुरक्षा नहीं की और विकास को रोक दिया। अब जनता फैसला कर चुकी है। भाजपा सत्ता में आएगी तो उत्तर बंगाल को विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Also read: LPG पर निर्भरता कम करने की दिशा में बड़ा कदम, दिल्ली-एनसीआर में बिछेगा PNG का जाल

भाजपा के वादे 

1. भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई और हर पैसे का हिसाब।

2. युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास 

3. महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान।

4. CAA के तहत नागरिकता की प्रक्रिया को तेज करना।

5. तुष्टिकरण की राजनीति का अंत।