Petrol-Diesel Price: सप्ताह का पहला दिन आम लोगों के लिए महंगाई का बड़ा झटका लेकर आया। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। लगातार बढ़ती कीमतों से लोगों की जेब पर बोझ बढ़ता जा रहा है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
15 मई से हुई थी बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू
तेल कंपनियों ने 15 मई से कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू किया था। पहले 15 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद 19 मई को फिर कीमतें बढ़ाई गईं। तीसरी बार 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ। अब चौथी बार दोनों ईंधनों के दाम में 2 रुपये से ज्यादा का इजाफा किया गया है। इन चार बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल-डीजल कुल मिलाकर 7 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगे हो चुके हैं।
मुंबई में भी बढ़ी कीमत
देश के अन्य बड़े शहरों में भी ईंधन के दाम तेजी से बढ़े हैं। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं Kolkata में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। Chennai में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
क्या कहतें हैं विशेषज्ञ?
विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण भारत में ईंधन महंगा हो रहा है। इससे परिवहन और रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है। साल 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भी तेल कंपनियों ने लगातार कई दिनों तक पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए थे। उस समय 15 दिनों में कीमतें करीब 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गई थीं। अब एक बार फिर लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।