KhabarFast

उत्तर भारत में लोगों को मिली गर्मी से राहत, कई राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट

Shivani Jha | 30 May, 2026

Aaj Ka Mousam: उत्तर भारत में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश और तेज हवाओं की वजह से कई राज्यों में तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार मई के बचे हुए दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा और कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया ने बताया अनुमान

मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत करीब 10 राज्यों में 30 और 31 मई को बारिश हो सकती है। दिल्ली में हल्की बारिश के साथ बादलों की गरज और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

दिल्ली में लोगों को मिली राहत

दिल्ली में मौसम बदलने के बाद लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों में हल्की बारिश और आंधी आने की भी संभावना है।

राजस्थान में तेज आंधी का अलर्ट जारी

राजस्थान में भी मौसम विभाग ने तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश में भी 30 मई को बारिश होने की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो सकती है बारिश

उत्तर प्रदेश में 30 और 31 मई को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है।

इन राज्यों में इस दिन होगी बारिश

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 1 और 2 जून को बारिश होने के आसार हैं। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में 31 मई और 1 जून को भारी बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में 2 जून को बारिश का अनुमान है। इसके अलावा गोवा, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात में भी 30 मई से 4 जून के बीच हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Also read: Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने ये ट्रेनें की रद्द