KhabarFast

पलाश-स्मृति की शादी को लेकर पलक मुच्छल का रिएक्शन, बोलीं- पॉजिटिव रहने की कर रहे कोशिश

Parth Jha | 04 Dec, 2025

Palash-Smriti Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी का टलना सबके लिए हैरान कर देने वाला था। इसके बाद पलाश पर स्मृति के साथ चीटिंग करने के आरोप भी लगा। मुच्छल परिवार के लिए बीते कुछ दिन बेहद ही दूख भरा रहा। वहीं, अब पलाश की बहन और सिंगर पलक मुच्छल ने इस पूरे मामले पर अपना रिएक्शन दिया। पलक ने कहा कि हम बस पॉजिटिव रहने की कोशिश कर रहे हैं।

पॉजिटिव रहने की कोशिश- पलक

फिल्म फेयर के दौरान कई सवालों का जवाब देते हुए पलक ने कहा कि परिवार इस दौरान बहुत ही बुरे दौर से गुजरा है। जो आप कह रहे हैं, मैं बस यही कहना चाहूंगी कि इसका कोई मतलब नहीं है। अभी हम सिर्फ पॉजिटिव सोच रखने की और दूसरों से भी वैसी ही सोच रखने की उम्मीद कर सकते हैं।

क्यों टली थी शादी? 

पलाश और स्मृति की शादी को लेकर पिछले कुछ समय से कई बातें कही जा रही हैं। इस एक्स-कपल की शादी 23 नवंबर, 2025 को होने वाली थी, लेकिन फिर खबर आई कि स्मृति के पिता को हार्ट अटैक की वजह से एमरजेंसी में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद ये भी बताया गया कि इस वजह से फिलहाल शादी की सभी रस्मों को टाला जा रहा है। ये शादी अभी नहीं होगी।

पलाश पर चीट करने का लगा आरोप

इसके बाद स्मृति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पलाश संग शादी की सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया। वहीं, टीम इंडिया ने भी पलाश को अनफॉलो कर दिया, जिससे विवाद और भी बढ़ गया। इसके बाद कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि पलाश ने स्मृति को चीट किया। उनका किसी और महिला के साथ भी संबंध था। स्मृति को इस बात का अंदाज लग गया और ये शादी तोड़ दी गई। 

वहीं, कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि स्मृति के पिता और पलाश के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद पलाश भी अस्पताल में भर्ती हुए। वहीं, मुच्छल परिवार ने बताया कि उन्हें डिहाईड्रेशन की वजह से भर्ती किया गया था। पलाश और उनकी फैमिली को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।