Pakistan News: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की मार आम जनता को झेलनी पड़ रही है। युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन संकट देखा जा रहा है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी ईंधन संकट गहरा गया है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार की तरफ से लोगों को राहत दी गई है।
शहबाज शरीफ की अगुवाई सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 80 रुपए प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद पेट्रोल अब 378 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा। नया रेट शनिवार से लागू होगा।
बढ़ती कीमत से लोग परेशान
शहबाज शरीफ की सरकार ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब देशभर में ईंधन को लेकर विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए। शहबाज सरकार ने हाल ही में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की कीमतों में क्रमश: 43 फीसदी और 55 फीसदी की कटौती का ऐलान किया था। जिसके बाद आम लोगों में गुस्सा भड़क गया था। हालांकि पेट्रोल अब सस्ता हो गया है लेकिन, डीजल की कीमतें अभी भी ऊंची बनी हुई है। फिलहाल डीजल का रेट 520.35 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले लेवी बढ़ाकर 160 रुपए प्रति लीटर कर दी हैं। जबकी डीजल पर टैक्स को घटाकर शून्य कर दिया गया है।
राष्ट्र के नाम संबोधन में ऐलान
शहबाज शरीफ ने आवाम को राहत देने वाला राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान किया। माना जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार के इस फैसले से आम जनता को कुछ हद तक राहत मिलेगी। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण तेल संकट को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने वर्क फ्रॉम होम और चार दिनों का वर्क वीक नियम लागू किया था। इस कदम के पीछे सरकार की नियत थी कि लोग वाहनों का इस्तेमाल कम करें। इसके बाद भी तेल का भाव लगातार बढ़ रहा था। जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही थी। हालांकि, अब सरकार की तरफ से लोगों की राहत दी गई है।