KhabarFast

PAK-AFG Tension: पाकिस्तान का नूर खान एयरबेस फिर हुआ तबाह! अफगान के हमले में 35 सैनिकों की भी मौत

Parth Jha | 02 Mar, 2026

Afghanistan Attack On Pak Airbase: एक तरफ इजरायल-ईरान के बीच तबाही मची हुई है। तो दूसरी तरफ पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच टेंशन सातवें आसमान पर है। पाक-अफगान एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। इसी बीच अफगानिस्तान के हमले में  पाकिस्तान का नूर खान एयरबेस एक फिर तबाह हो गया है।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार यानी 2 मार्च को दावा किया कि हमारी वायुसेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर हवाई हमले हुए हैं और एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचा है।

चार दिनों से संघर्ष जारी

बता दें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बीते कई दिनों से संघर्ष जारी है। दोनों देशों के बीच संघर्ष की शुरुआत 21 फरवरी को हुई। जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के संदिग्ध आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। पाकिस्तान का दावा था कि उसके पास सबूत है कि प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और बलोच विद्रोही अफगान धरती का इस्तेमाल कर पाकिस्तान पर हमला कर रहे हैं। इसके जवाब में गुरुवार तो अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमला किया और दावा किया पाकिस्तान के 55 सैनिक मारे गए हैं।

क्या है विवाद का जड़

दरअसल, 2021 में अफगानिस्तान में तालिबानी शासन आने के बाद पाकिस्तान ने आरोप लगाया था कि आतंकि हमलों में बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तान का आरोप है कि टीटीपी के लड़ाके अफगानिस्तान में पनाह लिए हुए हैं। हालांकि, अफगानिस्तान इन आरोपों को हमेशा से खारिज करता आया है। ताजा हमलों की बात करें तो एक आत्मघाती हमले में पाकिस्तान के 11 सैनिकों की मौत हुई है। फिलहाल डूरंड लाइन पर दोनों सेनाएं आमने-सामने हैं। जिसके कारण दक्षिण एशिया में युद्ध का खतरा मंडराने लगा है।