PM Modi: मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध की वजह से भारत में भी महंगाई बढ़ गई है| भारत सरकार जनता को राहत पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है| इस बीच शुक्रवार (15 मई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा पर पहुंचे|
पीएम मोदी की यूएई यात्रा में रक्षा, ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा से जुड़े समझौते हुए| साथ ही अरबों डॉलर के निवेश का भी एलान किया गया|
रणनीतिक रक्षा समझौता
भारत और UAE के बीच स्ट्रैटेजिक डिफेंस पार्टनरशिप के फ्रेमवर्क की डील हुई| इसमें एडवांस रक्षा तकनीक और विकास केसाथ खुफिया जानकारी शेयर करने से लेकर अहम मुद्दे शामिल हैं| इससे आतंकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सकेगी|
LPG सप्लाई
एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और ADNOC के भी समझौता हुआ है| इससे भारत में एलपीजी संकट को कम किया जा सके| अभी यूएई भारत की एलपीजी 40 फीसदी जरूरत को पूरा करता है|
5 अरब डॉलर इनवेस्ट डील
UAE ने भारत में 5 अरब डॉलर निवेश करने का एलान किया है| यह निवेश RBL बैंक क्रेडिट ग्रोथ, इंफ्रास्ट्रक्चर और हाउसिंग फाइनेंस कंपनी में किया जाएगा|
रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार समझौता
दोनों देशों ने स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व पर MoU साइन किया है, जिसका मकसद वैश्विक कच्चे तेल बाजार में तनाव और भारत की जरूरत को पूरा करना है|
गुजरात में शिप रिपेयर क्लस्टर
भारत और यूएई के बीच गुजरात के वाडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर की स्थापना करने के लिए समझौता किया है| इससे भारत की समुद्री ताकत और बढ़ होगी. जहाजों के रिपेयर और रखरखाव बेहतर होगा|
ईरान का भारत-UAE बैठक पर रिएक्शन
पीएम मोदी की UAE लीडर से मुलाकात पर ईरान ने प्रतिक्रिया दी है| ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत को यह तय करने का पूरा अधिकार है कि वह किन देशों के साथ अपने रिश्ते कैसे रखता है, लेकिन तेहरान के लिए भारत-ईरान संबंध सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं|