Luxury SUV Launch Soon: भारत में लग्जरी SUV का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अब इसमें एक और बड़ी एंट्री होने जा रही है। Nissan Motor India जल्द ही अपनी पॉपुलर SUV Nissan Patrol को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। यह गाड़ी सीधे Toyota Land Cruiser, Lexus LX और Land Rover Defender जैसी दमदार SUVs को टक्कर देगी।
लग्जरी SUV में मिलेगी खास सुविधा
Nissan Patrol दुनियाभर में अपनी मजबूत बॉडी और शानदार ऑफ-रोड क्षमता के लिए जानी जाती है। ये SUV बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिससे खराब और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चल सकती है। साथ ही इसका इंटीरियर बेहद लग्जरी और आरामदायक है, जो इसे प्रीमियम ग्राहकों के लिए खास बनाता है।
विदेश में किया जाएगा तैयार
जानकारी के मुताबिक, इस SUV को भारत में CBU (Completely Built Unit) रूट के जरिए लाया जाएगा। यानी इसे विदेश में पूरी तरह तैयार करके सीधे भारत में इंपोर्ट किया जाएगा। इस तरीके से कंपनी हर साल सीमित संख्या में गाड़ियां बिना ज्यादा टेस्टिंग के ला सकती है। कंपनी का लक्ष्य ज्यादा बिक्री से ज्यादा अपनी प्रीमियम इमेज को मजबूत करना है।
कितनी होगी कीमत
कीमत की बात करें तो Nissan Patrol भारत में करीब 1.5 करोड़ से 2 करोड़ रुपये के बीच आ सकती है। इसमें दो इंजन ऑप्शन मिलने की संभावना है। पहला 3.5 लीटर V6 ट्विन टर्बो पेट्रोल इंजन, जो लगभग 425 हॉर्सपावर और 700Nm टॉर्क देता है। दूसरा 3.8 लीटर V6 पेट्रोल इंजन, जो 316 हॉर्सपावर और 386Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा।
एडवांस होगी फीचर्स
फीचर्स के मामले में भी ये SUV काफी एडवांस होगी। इसमें बड़ा 28.6 इंच का डिस्प्ले, 12 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, जीरो ग्रेविटी सीट्स और रियर पैसेंजर के लिए 12.8 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, 7 एयरबैग्स और कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स भी दिए जाएंगे। कुल मिलाकर, Nissan Patrol भारतीय लग्जरी SUV सेगमेंट में एक मजबूत और शानदार विकल्प के रूप में सामने आ सकती है, जो पावर, लग्जरी और ऑफ-रोडिंग का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करेगी।