KhabarFast

शाहरुख खान के घर पहुंची एनसीबी की टीम, अनन्या पांडे को भी समन

Parth Jha | 21 Oct, 2021

नई दिल्ली: एनसीबी ने एक फिर एक्शन मोड़ में आ गई है। एनसीबी के अधिकारी शाहरुख खान के घर तलाशी लेने पहुंचें है। वहीं मन्नत में एनसीबी की टीम का सर्च ऑपरेशन चल रहा है. जानकारी के अनुसार एनसीबी के अधिकारी शाहरुख खान के नोटिस देने गए थे। वहीं अनन्या पांडे के घर भी एनसीबी की टीम पहुंची है.

एनसीबी के अधिकारी शाहरुख खान के घर नोटिस देने पहुंचे थे। नोटिस में लिखा था कि अगर आर्यन खान के पास कोई और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है तो उनके परिवार को उसे एनसीबी के पास जमा करवाना होगा. शाहरुख के घर एनसीबी के अधिकारी वीवी सिंह पहुंचे हैं. उनका कहना है कि जांच से जुड़ा हुआ कुछ पेपर वर्क रह गया था, जिसके लिए वह आए हैं.

वहीं एनसीबी की टीम ने अनन्या पांडे के घर पहुंची। इसे साथ उन्हें एक नोटिस भी जारी कर दिया गया है और पूछताछ के लिए भी बुलाया गया है. पूछताछ के लिए अनन्या पांडे को 2 बजे अपने दफ्तर बुलाया है। जानकारी के अनुसार आर्यन खान से अनन्या के तार जुड़े होने की बात कही जा रही है।

आपको बता दें कि आज सुबह शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे। वहीं बताया जा रहा है कि आर्यन खान शाहरुख खान को देखते हुए रोने लगा है। दोनों की मुलाकात एक शीशे की दीवार के सामने बैठकर इंटरकॉम से हुई. यह बातचीत 16 से 18 मिनट चली है.