TMC Candidate Jahangir Withdraws Nomination: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां की फलता विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। ये फैसला फलता में पुनर्मतदान से ठीक पहले लिया गया है। जहांगीर ने साफ तौर पर कहा है कि चुनावी मैदान से पीछे हटने का फैसला किया है।
21 मई को दोबारा होंगे चुनाव
बता दें, फलता TMC का पारंपरिक गढ़ माना जाता था, जहां जहांगीर खान का काफी प्रभाव था। 29 अप्रैल को हुए मूल मतदान में कथित EVM छेड़छाड़, वोटरों को धमकाने और बूथ कैप्चरिंग की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने पूरे क्षेत्र में री-पोल का आदेश दिया था। ये चुनाव 21 मई को कराए जाएंगे।
चुनाव नतीजों के बाद BJP की भारी जीत और शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद फलता में माहौल बदल गया। BJP समर्थकों ने TMC कार्यालय में तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं। इस दौरान जहांगीर खान चर्चा का विषय बनें। यहां तक कि उनके खिलाफ कई FIR भी दर्ज हो चुकी है। इसी बीत गिरफ्तारी की आशंका होने पर उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट में भी सुरक्षा की याचिका दायर की थी।