Women Scheme West Bengal: पश्चिम बंगाल की राजनीति में सबसे बड़ा बदलाव तब हुआ, जब विधानसभा चुनाव में TMC बुरी तरह हारी और BJP की सरकार बनी। जिसके बाद से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार ताबड़तोड़ फैसले लिए जा रही है। इसी क्रम में सरकार ने महिलाओं को राहत देते हुए एक और बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत 01 जून से महिलाओं को 3,000 रुपये की मासिक सहायता वाली 'अन्नपूर्णा' योजना को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा राज्य में महिलाओं को बस में फ्री सफर की सुविधा भी दी जाएगी।
हर महीने में 3000 रुपये की सहायता
बता दें, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार अब पार्टी के 'संकल्प पत्र' में दिए वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर रही है। जिसके तहत 11 मई को हुई पहली कैबिनेट बैठक में 'अन्नपूर्णा भंडार' योजना को मंजूरी दी गई। को जिसके बाद से 01 जून 2026 से पात्र महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की राशि दी जाएगी। ये राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसी के साथ महिलाओं को 01 जून से राज्य सरकार की बसों में पूरी तरह मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
7वें वेतन आयोग को मिली मंजूरी
इसके अलावा 7वें वेतन आयोग को भी हरी झंड़ी दिखाई गई। बंगाल की कैबिनेट मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बताया कि सरकार ने अपने कर्मचारियों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए 7वें राज्य वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी है। उन्होंने आगे बताया कि धार्मिक वर्गीकरण के आधार पर समूहों को दी जाने वाली सरकारी सहायता बंद कर दी जाएगी।