KhabarFast

West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे फेज के लिए 142 सीटों पर मतदान जारी, हर बूथ पर सख्त निगरानी

Nancy | 29 Apr, 2026

West Bengal Voting Phase 2: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और आखिरी चरण के लिए आज बुधवार 29 अप्रैल 2026 को 142 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। बता दें, सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इस चरण में राज्य के सात प्रमुख जिलों कोलकाता, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, पूर्वी बर्धमान और नदिया की सीटें शामिल हैं। मालूम हो कि पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था।

किन जिलों में हो रहा मतदान?

दूसरे चरण की 142 सीटों में कोलकाता की कई महत्वपूर्ण सीटें जैसे – भवानीपुर, राशबीहारी, बालीगंज, चौक, एंटली, बेलेघाटा, जोड़ासांको, श्यामबाजार आदि शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली और नदिया जिले की बड़ी संख्या में सीटें आज वोट डालेंगी।