KhabarFast

Bengal Election Result: बंगाल में मतगणना के दौरान बवाल, बांकुरा-आसनसोल में पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Nancy | 04 May, 2026

Bankura-Asansol Chaos: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। लेकिन इस बीच बंकुरा और आसनसोल जैसे संवेदनशील इलाकों से तनाव की खबरें सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, दोनों जगहों पर TMC और BJP के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। मामला इतना बढ़ गया कि स्थानीय पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। हालांकि, स्थिति जल्दी नियंत्रण में आ गई।

बंकुरा में पुलिस का लाठीचार्ज

शुरुआती जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती शुरु होने के कुछ देर बाद ही बंकुरा यूनिवर्सिटी के पास स्थित मतगणना केंद्र के बाहर BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच अचानक विवाद भड़क उठा। जिसके बाद विवाद हाथापाई में बदल गया। मौके पर तैनात पुलिस ने स्थिति को संभालने हुए लाठीचार्ज किया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इस झड़प में किसी को कोई गंभीर चोट या नुकसान नहीं पहुंचा है। 

Also read: Bengal Election Results 2026: मतगणना के बीच ममता बनर्जी ने बीजेपी लगाए गंभीर आरोप, कहा- हर तरफ से TMC पर अत्याचार हो रहा है

आसनसोल में बवाल

इसी तरह की घटना आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज से भी सामने आई है। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक सील्ड लिफाफे में बंद मोबाइल फोन और रानीगंज विधानसभा से जुड़े कुछ दस्तावेज मिलने का दावा किया और जोरदार प्रदर्शन किया उन्होंने आरोप लगाया कि TMC से जुड़े अधिकारी इसमें शामिल हो सकते हैं। लेकिन पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लिफाफा और फोन जब्त कर लिया और जांच शुरू कर दी।

बता दें, चुनाव आयोग ने पूरे राज्य में मतगणना केंद्रों पर तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की है। 165 अतिरिक्त काउंटिंग ऑब्जर्वर और 77 पुलिस ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।