IMD Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने का अरल्ट जारी किया है। IMD की मानें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में 11 से 15 मई तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, बिजली चमकने और 30-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं का दौर चलने वाला है। इस बदलते मौसम की वजह से गर्मी से राहत मिलेगी।
दिल्ली-हरियाणा का मौसम
दिल्ली-NCR, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 से 15 मई तक बारिश-आंधी का पूर्वानुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12-13 मई को मौसम करवट ले सकता है। जबकि बिहार में 11 से 17 मई तक बारिश, बिजली और 40-60 किमी/घंटा तेज हवाएं चलने की संभावना है। दरअसल, ये अस्थिरता पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बनी हुई है, जिससे गर्मी से राहत मिल रही है और ठंडक का अहसास हो रहा है।
अन्य राज्य में कैसा रहेगा मौसम?
IMD ने बताया रि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। जिस वजह से बारिश हो रही है। लेकिन ये सिलसिला पूर्वोत्तर में भी जारी है। असम-मेघालय में 11 से 15 मई तक बारिश की संभावना है। तो वहीं, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 12 मई से बारिश गो सकती है। दूसरी तरफ, पूर्वी भारत में झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में 11 से 17 मई तक गरज-चमक वाली बारिश का अरल्ट जारी है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में 11 से 15 मई तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश संभव है। जबकि पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 11 से 15 मई तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।