KhabarFast

Aaj Ka Mausam: 3 मई को मौसम लेगा करवट, दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में तेज हवाएं और बारिश संभव

Nancy | 03 May, 2026

IMD Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 मई 2026 को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देश के उत्तरी हिस्सों में मौसम में अचानक करवट ले ली है, जिससे गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल रही है।

दिल्ली-UP-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

IMD ने दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिसके बाद दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं भी चलेगी। अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23-26 डिग्री के करीब रहेगा। 

Also read: मई में नहीं पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, IMD ने दी राहत की खबर

 तो वहीं, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज हल्की बारिश के साथ आंधी की चेतावनी है। पश्चिमी यूपी के मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, बुलंदशहर और पूर्वी हिस्सों जैसे प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर आदि) में गरज-बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं। हरियाणा में भी येलो अलर्ट जारी किया है। IMD ने बताया कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 3 से 6 मई तक बारिश और 40-50 किमी/घंटा की हवाओं का दौर चल सकता है। हालांकि, कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है। 

अन्य राज्यों में मौसम का ताजा हाल

दूसरी तरफ, पूर्वोत्तर भारत के खासकर अरुणाचल, असम, मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और केरल के कुछ हिस्सों में भी गरज-बिजली वाली बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी और 40-50 किमी/घंटा) की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। IMD के ताजा अपटेड की मानें तो मई महीने में कुल मिलाकर सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। जिससे कई इलाकों में दिन का तापमान सामान्य या उससे नीचे पहुंच सकता है।