KhabarFast

Aaj Ka Mausam: गर्मी से मिलेगी राहत! 10-12 मई तक आंधी-बारिश का डबल अटैक, दिल्ली-हरियाणा समेत 17 राज्यों में अलर्ट जारी

Nancy | 10 May, 2026

IMD Rain Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10 मई से मौसम में बदलाव हो सकता है। जिसका असर 11 से 14 मई तक दिखेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की बारिश और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। बदलते मौसम की वजह से दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में लोगों को लू और भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। जबकि पहाड़ी इलाकों के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

IMD ने बताया कि 10 मई को दिल्ली-NCR में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। लेकिन 11 मई से मौसम करवट लेगा। हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। जिसके बाद से 14 मई तक यही सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे लू से राहत मिलेगी। हालांकि पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कुछ जगहों पर  9 से 15 मई तक लू की स्थिति बनी रहेगी।

इसके अलावा पूर्वी और उत्तर-पूर्व भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10 से 15 मई तक हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मध्य भारत के छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी गरज-चमक और हल्की बारिश संभव है। दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अगले 7 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।

Also read: दिल्ली से गोरखपुर के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट

दूसरी तरफ, पहाड़ी क्षेत्रों में स्थिति थोड़ी अलग रहेगी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 से 14 मई के दौरान हल्की बारिश/बर्फबारी हो सकती है। तो वहीं, 11-12 मई को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और 12-13 मई को हिमाचल-उत्तराखंड में कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मई 2026 में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 11 मई के आसपास बनने वाले निम्न दबाव क्षेत्र के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर सामान्य से ज्यादा सक्रिय रह सकता है। इससे कुल मिलाकर गर्मी से राहत मिलेगी।