KhabarFast

Aaj Ka Mausam: आज झुलसाएगी लू, लेकिन जल्द बरसेंगे बादल! दिल्ली-UP-हरियाणा समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी

Nancy | 25 Apr, 2026

IMD Heatwave-Rain Alert: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में आज लू की स्थिति बनी हुई है, जबकि कुछ राज्यों में तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

IMD ने दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में येलो अलर्ट जारी किया है। रातें भी गर्म रहने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान 25-27°C के आसपास रह सकता है। लू की स्थिति में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें। 

Also read: 25 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे या होगा कामकाज? ब्रांच पर जानें से पहले पढ़े पूरा अपडेट

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 26 अप्रैल से उत्तर भारत के कई हिस्सों में बदलाव आने वाला है। 26-28 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आंधी और धूल भरी आंधी की संभावना है। इसके अलावा यूपी के पूर्वी हिस्सों में 28-29 अप्रैल को बारिश के साथ 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जबकि हिमालयी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं गर्मी को कम करेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के अंत तक तापमान ऊपर-नीचे होते रहेंगे, लेकिन कुल मिलाकर गर्मी का असर बना रहेगा। ऐसे में ज्यादा पानी पिएं और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें। बाहर जाते समय छाता, पानी की बोतल और ओआरएस साथ रखें। नवीनतम अपडेट के लिए IMD की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप चेक करें।