KhabarFast

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें जरूरी स्टेप्स और प्रक्रिया

Parth Jha | 07 Mar, 2026

Char Dham Yatra Online Registration Open: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 06मार्च 2026से शुरू हो गई है। पर्यटन विभाग ने सुबह 7बजे से पोर्टल खोल दिया है, जहां श्रद्धालु घर बैठे अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस साल यात्रा की शुरुआत 19अप्रैल से होगी, जब यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलेंगे, जबकि केदारनाथ 22अप्रैल और बद्रीनाथ 23अप्रैल को दर्शन के लिए उपलब्ध होंगे।

तो वहीं, हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तारीख जल्द घोषित की जाएगी। बता दें, रजिस्ट्रेशन पूरी तरह मुफ्त है और यह यात्रा की सुरक्षा और प्रबंधन के लिए अनिवार्य है। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का उपयोग करें, ताकि यात्रा सुगम हो।

चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी

दरअसल, उत्तराखंड सरकार की नीति के अनुसार, चारधाम (यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ) और हेमकुंड साहिब जाने वाले सभी यात्रियों को पहले से पंजीकरण कराना जरूरी है। यह प्रक्रिया यात्रा की निगरानी, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन में मदद करती है। पंजीकरण के बाद मिलने वाला ई-पास या रजिस्ट्रेशन लेटर धाम पहुंचने पर सत्यापन के लिए जरूरी होता है। बिना पंजीकरण के यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन रजिस्ट्रेशन?

बता दें, श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर या 'Tourist Care Uttarakhand' ऐप (गूगल प्ले स्टोर या ऐप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड) के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं।

1. रजिस्टर/लॉगिन करें:वेबसाइट पर 'रजिस्टर/लॉगिन' बटन पर क्लिक करें। नए यूजर साइन अप करें, जहां मोबाइल नंबर या ईमेल से अकाउंट बनाएं। पुराने यूजर लॉगिन करें।

2. टूर बनाएं:यात्रा की शुरुआत और समाप्ति तिथि चुनें, यात्रियों की संख्या बताएं, कौन-कौन से धाम जाएंगे और प्रत्येक धाम की विजिट डेट तय करें।

3. यात्री डिटेल्स भरें:सभी यात्रियों के नाम, आयु, लिंग, आईडी प्रूफ (आधार, वोटर आईडी, पासपोर्ट आदि) की जानकारी दें। फोटो या दस्तावेज अपलोड करें यदि जरूरी हो।

4. सबमिट और डाउनलोड:फॉर्म सबमिट करने के बाद क्यूआर कोड वाला यात्रा रजिस्ट्रेशन लेटर डाउनलोड करें। इसे प्रिंट करके साथ रखें, क्योंकि धाम पर सत्यापन होगा। लेकिन ध्यान रहें कि रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निशुल्क है। इसलिए कोई थर्ड-पार्टी साइट पर पैसे न दें।