Mussoorie ITBP Academy: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ( ITBP) की प्रतिष्ठित अकादमी मसूरी में आज एक भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस समारोह में 133 नए युवा अधिकारी प्रशिक्षण पूरा कर बल की मुख्यधारा में शामिल हो गए। इन युवा अधिकारियों में असिस्टेंट कमांडेंट) तथा एक महिला उप-सेनानी (विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं।
इस दौरान उत्तराखंड के उच्च अधिकारियों और मुख्य अतिथि मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत ने परेड की सलामी ली। बता दें, इस समारोह में ITBP के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, बल के वरिष्ठ अधिकारी, सेवानिवृत्त अधिकारी, स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि, प्रशिक्षु अधिकारियों के अभिभावक। भी मौजूद रहे। इस दौरान कई अधिकारियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
किन्हें किया गया सम्मानित
पवन कुमार मीना – होम मिनिस्टर स्वॉर्ड ऑफ ऑनर फॉर बेस्ट ऑल राउंड ट्रेनी
सचिन – डायरेक्टर जनरल कप फॉर बेस्ट आउटडोर ट्रेनी
कोन्तेय मिश्रा – इंस्पेक्टर जनरल कप फॉर बेस्ट इंडोर ट्रेनी
अभिषेक मौर्य – डायरेक्टर अकादमी कप फॉर बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन/ट्रेनी
नारकर अभिषेक संजय – कमांडेंट कॉम्बैट विंग कप फॉर बेस्ट मार्क्समैन ट्रेनी
अमन सिंह – कोर्स डायरेक्टर कप फॉर बेस्ट एंड्योरेंस ट्रेनी
निशांत – डिप्टी कमांडेंट कप फॉर बेस्ट कंडक्ट ट्रेनी
राहुल कुमार – बेस्ट ऑल राउंड ट्रेनी
-सैमस्टन यांगजोर – बेस्ट आउटडोर ट्रेनी
-प्रभात बहुगुणा – बेस्ट इंडोर ट्रेनी
ध्रुवराज सिंह – बेस्ट ऑल राउंड ट्रेनी
पारस सिंह शाही – बेस्ट आउटडोर ट्रेनी
विष्णु प्रिया – बेस्ट इंडोर ट्रेनी
प्रशिक्षण की खासियत
ये 133 अधिकारी पिछले कई महीनों से ITBP अकादमी मसूरी में कठोर प्रशिक्षण से गुजरे। सभी युवा को हिमालयी इलाकों में युद्ध कौशल, आतंकवाद विरोधी अभियान, आपदा प्रबंधन, फायरिंग, ट्रैकिंग और सर्वाइवल ट्रेनिंग स्नो वॉरफेयर और हाई एल्टीट्यूड ऑपरेशंस जैसी ट्रेनिंग दी गई।