KhabarFast

UP News: लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर में 10 जिंदगियां स्वाह; 2 घायल

Nancy | 18 May, 2026

Lakhimpur Kheri Road Accident: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में नेशनल हाईवे- 730 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। दरअसल, एक तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक वाहन में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि टाटा वाहन में सवार 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

कहां-कैसे हुआ हादसा?

बता दें, ये हादसा खमरिया थाना क्षेत्र के ऐरा ब्रिज के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, टाटा मैजिक में सवार लोग से सिसैया जा रहे थे। लेकिन तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने अचानक जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत गाड़ी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि 2 अन्य को घायलावस्था में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Also read: UP News: बहराइच में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की जोरदार टक्कर में 4 लोगों ने तोड़ा दम; 2 अन्य घायल

बहराइच में भी हुआ हादसा

बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के निकट हुआ। जानकारी के अनुसार, अयोध्या से बहराइच की ओर आ रही एक निजी कार में सवार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी बीच, तेज रफ्तार रोटावेटर ने कार में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से धायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।