Prayagraj Bittal Hotel Fire: उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सिविल लाइन्स इलाके में स्थित चार मंजिला बिट्ठल होटल में आज दोपहर भीषण आग लग गई। जिस वजह से होटल में मौजूद 12 से ज्यादा लोग अंदर फंस गए। वहीं, सूतना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरु किया।
कैसे लगी आग?
जानकारी के अनुसार, होटल के पास स्थित ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने से आग लगी और होटल को लपेटे में लिया है। आग की 10 फुट ऊंची लपटें देखकर आसपास अफरा-तफरी मच गई। तो वहीं, होटल के अंदर फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनाई दे रही थी। जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि होटल में करीब 20-25 कमरे हैं और आग की वजह से ऊपरी मंजिलों पर लोग फंस गए।