KhabarFast

Tamil Nadu CM Oath Ceremony: तमिलनाडु में आज से शुरु हुआ 'विजय युग', TVK चीफ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Nancy | 10 May, 2026

Vijay Oath Ceremony: तमिलनाडु की राजनीति में छह दशक पुरानी द्रविड़ पार्टियों (DMK-AIADMK) की दोहरी सत्ता का अंत हो चुका है। आज से राज्य में एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है। TVK (तमिलगा वेत्री कझगम) के संस्थापक और अभिनेता थलपति विजय आज चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके साथ 9 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।

बता दें, बीते दिन शनिवार को विजय ने राज्यपाल से लोकभवन में मुलाकात कर सरकार बनाने के लिए 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। मालूम हो कि सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी। जिसके लिए TVK के 108 विधायकों के साथ कांग्रेस के 5, CPI-CPI(M) और VCK-IUML के 2-2 विधायकों ने समर्थन दिया है। 

Also read: तमिलनाडु में सरकार गठन का रास्ता साफ, विजय को मिला 120 विधायकों का समर्थन; स्टालिन ने दी शुभकामनाएं

विजय के साथ 9 मंत्रियों ने ली शपथ

1. के.ए. सेंगोत्तैयान

2. एन. आनंद

3. सी.टी.आर. निर्मल कुमार

4. आधव अर्जुन

5. राजमोहन

6. के.जी. अरुणराज

7. पी. वेंकटरामन

8. टीके प्रभु

9. एस कीर्तना