KhabarFast

Republic Day 2026 Live Updates: अंतरिक्ष की उड़ान का गौरव, शुभांशु शुक्ला को मिला अशोक चक्र

Parth Jha | 26 Jan, 2026
77th Republic Day 2026: आज 26 जनवरी 2026 को पूरा देश 77वें गणतंत्र दिवस की धूमधाम से जश्न मना रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में कार्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन हो रहा है, जिसमें भारत की सैन्य ताकत, सांस्कृतिक विविधता और विकास यात्रा की झलक देखने को मिल रही है। बता दें, परेड सुबह 10:30 बजे शुरू हुई, जिसे देखने के लिए हजारों दर्शक शामिल होंगे। 
 

शुभांशु शुक्ला को मिला अशोक चक्र

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

PM मोदी का देशवासियों को संदेश

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को खास संदेश दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा 'सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई. भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे. विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।'

गणतंत्र दिवस परेड में क्या-क्या शामिल?

गणतंत्र दिवस परेड में सैन्य सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक देखने को मिलेगी। 2026 के गणतंत्र दिवस की थीम 'एकता में विविधता’ है। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद परेड सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। इस बार परेड में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, एमआई-17 हेलिकॉप्टरों द्वारा पुष्प वर्षा और वीरता पुरस्कार विजेताओं का मार्च शामिल है।