Railway Apprentice Recruitment 2026: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) युवाओं के लिए शानदार अवसर लेकर आया है। SECR ने 1191 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए बिना किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के 10वीं पास और ITI सर्टिफिकेट वाले युवाओं का चयन होगा। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसकी आखिरी तारीख 11 जून 2026 तक है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिना देरी किए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
कुल पद - 1191
115 एक्स-सर्विसमैन और 45 PWD के लिए क्षैतिज आरक्षण सहित।
प्रमुख ट्रेड्स में COPA (350), फिटर (223), इलेक्ट्रीशियन (206), वायरमैन (125), पेंटर, प्लंबर, RAC मैकेनिक, कारपेंटर, स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी/हिंदी), वेल्डर आदि शामिल हैं।
योग्यता पात्रता
1. 10वीं पास, कम से कम 50% अंकों के साथ।
2. संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट जरूरी।
3. इन पदों के लिए सिर्फ 10वीं और ITI की डिटेल्स ही मांगी गई है।
आयु सीमा
SC/ST को 5 साल
OBC को 3 साल
PWD/Ex-SM को 10 साल की छूट
चयन प्रक्रिया
इन पदों के आवेदम प्रक्रिया में सबसे खास बात यह है कि पूरी तरह मेरिट आधारित है। 10वीं और ITI के औसत प्रतिशत के हिसाब से मेरिट लिस्ट बनेगी। यानी इन पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू देने की जरूरत नहीं है।
आवेदन कैसे करें?
1. आवेदन सिर्फ https://apprenticeshipindia.gov.in वेबसाइट के जरिए होंगे।
2. जरूरी दस्तावेज: पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, 10वीं मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, जाति/आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू)।
3. फॉर्म भरने के बाद उनका प्रिंट लेना न भूलें।