Smart Saheli Card DTC: अगर आपको याद हो तो दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने महिलाओं के लिए DTC बस में मुफ्त सफर के लिए पिंक टिकट की सुविधा शुरु की थी। जिसके बाद रेखा गुप्ता की सरकार ने इस मुहिम को पूरी तरह डिजिटल बनाने का फैसला किया। इस फैसले के तहत पिंक टिकट अब पिंक कार्ड में बदल गया है। दरअसल, 01 जुलाई से DTC और क्लस्टर बसों में पुराने पिंक पेपर टिकट की जगह पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल होगा। इस कार्ड से मुफ्त सफर करना अब और भी आसान हो जाएगा। अब टिकट के लिए कार्ड ETM मशीन पर टैप करना होगा, जिससे हर यात्रा का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार हो सकेगा।
जुलाई से अनिवार्य होगा कार्ड
बता दें, यह बदलाव दिल्ली सरकार की ‘वन नेशन, वन कार्ड’ योजना के तहत नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) प्लेटफॉर्म से जोड़ना है। इससे टिकटों का दुरुपयोग रुकेगा महिलाओं की यात्रा पैटर्न की रीयल-टाइम जानकारी मिल सकेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 02 मार्च 2026 को पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की शुरुआत की थी। फिलहाल, सरकार की तरफ से अभी कोई सख्ती नहीं की गई है। लेकिन पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड को जुलाई से पूरी तरह अनिवार्य कर दिया जाएगा।
कहां-कैसे बनेगा कार्ड?
1. दिल्ली की स्थायी निवासी महिलाएं और ट्रांसजेंडर व्यक्ति
2. जरूरी दस्तावेज: आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर
3. 58 DTC केंद्रों और संबंधित DC/SDM कार्यालयों पर आवेदन