KhabarFast

MS Dhoni: धोनी ने कप्तानी छोड़ने को कहा गया! पूर्व चयनकर्ता के दावे से मचा भूचाल

Parth Jha | 15 Feb, 2026

Former Selector On MS Dhoni: एमएस धोनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए लगभग सात साल होने को है। वह सिर्फ आईपीएल के दौरान मैदान पर दिखाई देते हैं। इसी बीच पूर्व सिलेक्टर ने उनको लेकर सनसनीखेज दावा कर दिया है। जिसके बाद क्रिकेट की दुनिया में अगल बहस छिड़ गई है। धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले की चर्चा फिर से होने लगी है।

पूर्व सिलेक्टर जतिन परांजपे के अनुसार धोनी ने खुद कप्तानी नहीं छोड़ी बल्कि उन्हें फैसला लेने के लिए कहा गया था। बीसीसीआई के उस समय के चीफ सिलेक्टर रहे एमएसके प्रसाद और जतिन परांजपे ने इस बारे में धोनी से बात की थी। परांजपे ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे। वह एक घंटे तक बल्लेबाजी करते रहे, मैं और एमएसके प्रसाद एक-दूसरे को देख रहे थे।

जतिन परांजपे ने क्या कहा

जतिन परांजपे ने आगे कहा कि मैं और एमएसके प्रसाद धोनी के पास गए और कहा कि माही मुझे लगता है कि अब आगे बढ़ने का यह सही समय है। उन्होंने बताया कि धोनी ने बहुत सहज तरीके से फैसले को स्वीकार कर लिया। धोने ने एमसएके से कहा कि अन्ना एकदम सही फैसला है। मुझे बताओ कि आप मुझसे क्या चाहते हो। एमएसके ने धोनी से कहा कि आपको लिखकर देना होगा कि आप आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। जिसके बाद धोनी ने कहा कि ठीक है, मैं ऐसा कर दूंगा। जतिन परांजपे ने कहा कि देर रात धोनी का ईमेल मिला, जिसमें लिखा था मैं पद छोड़ना चाहता हूं।

धोनी के बाद कोहली को मिली कमान

बता दें कि धोनी के पीछे हटने के बाद विराट कोहली को पूरी तरह से भारतीय टीम की कमान सौंप दी गई। वह पहले से टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे थे। कोहली की कप्तानी में धोनी ने इंग्लैंड में खेले गए 2019 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। भारत के पूर्व फिल्डिंग कोच आर श्रीधर ने अपनी बायोग्राफी में बताया कि कोहली सभी फॉर्मेट के कप्तान बनने को लेकर बेचैन थे। मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कोहली को भरोसा दिया ता कि सही समय आने पर उनको मौका दिया जाएगा।