KhabarFast

‘दुल्हनिया’ ले जाएंगे मीका सिंह, टीवी पर होगा स्वयंवर!

Parth Jha | 28 Feb, 2022

नई दिल्ली:  अपने गानों से ज्यादा अपने विवादों को लेकर चर्चा में रहने वाले मशहूर गायक मीका सिंह एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। मीका सिंह जल्द ही नेशनल टीवी पर स्वयंवर करने वाले हैं। नेशनल टीवी पर अपना जीवनसाथी तलाश करने वाले कलाकारों में अब मीका सिंह का नाम भी जुड़ने वाला है।  

आपको बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह एक रियलिटी शो के जरिए अपनी दुल्हन की तलाश करने को तैयार हैं। यह रियलिटी शो पहले हुए स्वयंवरों के जैसा ही होगा। इस शो को कुछ महीनों में नेशनल टीवी पर प्रसारित करने की योजना बनाई जा रही है। मीका सिंह इस शो का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित हैं। आपको बता दें कि मीका सिंह शादी नहीं करेंगे, बस सगाई करेंगे और इसके बाद अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। इस शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट देश भर से हिस्सा ले सकेगें।

आपको बता दें मीका सिंह नेशनल टीवी पर स्वयंवर आयोजित करने वाले पहले कलाकार नहीं हैं। इससे पहले भी टीवी पर कई स्वयंवर आयोजित किए जा चुके हैं। टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत, राखी सावंत और मल्लिका शेरावत ने भी स्वयंवरों के जरिए अपने पार्टनर चुने थे, पर शादी किसी ने भी नहीं की थी।टीवी पर प्रसारित शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे' में राहुल महाजन ने बंगाली मॉडल डिंपी गांगुली को अपना जीवनसाथी चुना था। फिर राहुल महाजन ने डिंपी गांगुली के साथ सात फेरे भी लिए थे। शादी के 4 साल तक एक साथ रहने के बाद दोनों ने 2015 में तलाक लेकर एक-दुसरे अलग हो चुके है।