Maruti Brezza Facelift: भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और इसी के चलते कार कंपनियां अपनी गाड़ियों को लगातार अपडेट कर रही हैं। इसी कड़ी में Maruti Brezza का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द लॉन्च होने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नई Brezza में कई छोटे लेकिन अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर इसके एक्सटीरियर की बात करें तो कार के लुक में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन फ्रंट ग्रिल को नया डिजाइन दिया जा सकता है। इसके साथ ही हेडलाइट्स और टेललाइट्स में भी हल्का बदलाव किया जाएगा। बंपर को ज्यादा स्पोर्टी बनाया जा सकता है और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं, जिससे कार का ओवरऑल लुक और आकर्षक होगा।
एडवांस हो सकती है फेसलिफ्ट
फीचर्स के मामले में ये फेसलिफ्ट वर्जन पहले से ज्यादा एडवांस हो सकता है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स और पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा और ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे सेफ्टी फीचर्स भी जोड़े जाने की संभावना है, जिससे यह SUV और ज्यादा सुरक्षित बनेगी।
मिलेगी ये सुविधाएं
इंटीरियर की बात करें तो इसमें ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन क्वालिटी और फिनिश को बेहतर किया जाएगा। सीट्स को ज्यादा आरामदायक बनाया जा सकता है और डैशबोर्ड में कुछ नए एलिमेंट्स जोड़े जा सकते हैं। कंपनी का मकसद कार को अंदर से ज्यादा प्रीमियम फील देना है। CNG वेरिएंट में भी एक अहम बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें अंडरबॉडी CNG टैंक दिया जा सकता है, जिससे बूट स्पेस पहले के मुकाबले ज्यादा मिलेगा। इससे उन ग्राहकों को फायदा होगा जिन्हें सामान रखने में दिक्कत होती थी।
परफॉर्मेंस में क्या होंगे बदलाव
इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौजूदा पेट्रोल इंजन ही जारी रह सकता है, जो बेहतर माइलेज के लिए जाना जाता है। हालांकि नए फीचर्स के चलते कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। कुल मिलाकर, नई Brezza फेसलिफ्ट अपने स्टाइल और फीचर्स के दम पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है।