KhabarFast

कुवैत ने अमेरिका के फाइटर जेट को बनाया निशाना! अमेरिकी सेना का बड़ा कबूलनामा

Parth Jha | 02 Mar, 2026

Iran-Israel War:अमेरिका और इजरायल साथ मिलकर ईरान में तबाही मचा रहा है। इस जंग के बीच एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। कुवैत ने अमेरिका के ही तीन फाइटर-जेट को मार गिराया है। अमेरिकी सेना ने इस खबर को कन्फर्म करते हुए कहा कि लड़ाई के दौरान गलती से 3 अमेरिकन एफ-15E स्ट्राइक ईगल्स एयरक्राफ्ट मार गिराए हैं।

बयान जारी करते हुए अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ये भी कहा कि फ्रेंडली फाइट की घटना किस वजह से हुई है। इसका पता लगान के लिए जांच चल रही है और जल्द ही जानकारी शेयर की जाएगी।

अमेरिकी सेना ने जारी किया बयान

अमेरिका सेना ने कहा कि एक्टिव लड़ाई के दौरान जिसमें ईरानी एयरक्राफ्ट, बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमले शामिल थे, अमेरिकी एयर फोर्स के फाइटर जेट को कुवैती एयर डिफेंस ने गलती से मार गिराया। बयान में आगे कहा गया है कि सभी छह क्रू मेंबर सुरक्षित बचा लिए गए हैं और उनकी हालत स्थिर है। वहीं, कुवैत ने भी इस घटना को माना है। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में सपोर्ट के लिए धन्यवाद किया है। बता दें कि ईरान ने कुवैत स्थित अमेरिकी एयरबेस पर हमला किया था। जिसके बाद कुवैत भी ईरान को निशाना बना रहा है।

तीन दिनों से जारी है युद्ध

बता दें कि इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बीते तीन दिनों से युद्ध जारी है। ये युद्ध परमाणु समझौते पर बात विफल होने के कारण हुआ है। दरअसल अमेरिका का कहना है कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह रोक दें लेकिन ईरान परमाणु संवर्धन कार्यक्रम किसी भी हाल में रोकने को तैयार नही है। परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता भी हुई थी लेकिन, वार्ता के दौरान बात नहीं बनी। जिसके बाद अमेरिका और इजरायल ने एक साथ ईरान पर हमला कर दिया।