Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में सप्ताह के अंत तक लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। आईएमडी का कहना है कि 17 से 19 अप्रैल के बीच दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्सों पर आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे।
इस दौरान तेज हवाओं के झोंके साथ हल्की बारिश की आशंका है। हालांकि, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अधिकांश राज्यों में गर्मी और लू का खतरा मंडर रहा है।
दिल्ली-एनसीआर के मौसम का हाल
वहीं, दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते तापमान से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी और उमस लोगों को बेचैन कर रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार यानी 16 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि,स पिछले दिन के मुकाबले 17 अप्रैल को 3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और न्यूमतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
दक्षिण भारत में लू का अलर्ट
इसके अलावा दक्षिण भारत के अधिकांश राज्य में लू की आशंका जताई गई है। कई हिस्सों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी की मार सताने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अगले 2 दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास बढ़ोतरी देखी जाएगी।
पूर्वोत्तर के लिए बारिश का अलर्ट
पूर्वोत्तर में बढ़ती गर्मी के बीच प्री मानसून का संकेत मिल रहा है। स्काईमेट ने अगले 3 दिन तक यानी 16 से 19 अप्रैल के बीच एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड. त्रिपुरा, असम, मेघालय में आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।