KhabarFast

Israel-Iran War: इजरायल के हमले में ईरान के नए रक्षा मंत्री की भी मौत, एक दिन पहले ही संभाला था कार्यभार

Parth Jha | 03 Mar, 2026

Iran Defence Minister Died:ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने हमले तेज कर दिए हैं। अब बताया जा रहा है कि ईरान के नए रक्षा मंत्री सैयद माजिद अब अल-रेज़ा की भी हमले में मौत हो गई है। इजरायल ने दावा किया है कि ईरान ने नए रक्षा मंत्री सैयद माजिद अब अल-रेज़ा मारे गए हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही सैयद माजिद अब अल-रेज़ा ने नए रक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला था।

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि देश की रक्षा परिषद की बैठक को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में ईरान के सैन्य प्रमुख और रक्षा मंत्री की मौत हो गई है। हमले के दौरान बैठक में शामिल जनरल अब्दोल रहीम मूसावी और रक्षा मंत्री जनरल अजीज नासिरजादेह भी मारे गए।  

मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण

बता दें कि शनिवार को मिडिल-ईस्ट में स्थिति तब और ज्यादा खराब हो गए जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कई इलाकों पर बम बरसाए, जिनमें सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का कार्यालय भी शामिल था। रविवार को ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की भी हमले में मारे गए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर काम जारी रखे हुए हैं और अमेरिका पर हमला करने वाली मिसाइलें विकसित करने में लगा हुआ राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरानी जनता से खामेनेई शासन के खिलाफ खड़े होने और अपनी खुद की सरकार बनाने का आग्रह किया। 

ईरान में 887 की मौत

आपको बता दें कि इजरायल और अमेरिका के हवाई हमलों में अब तक ईरान में कम से कम 787 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी ईरानी रेड क्रीसेंट सोसायटी ने मंगलवार यानी 3मार्च को दी। उसने 'एक्स' पर एक संदेश जारी कर मृतक संख्या के बारे में बताया। शनिवार को इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। इसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर भारी और सटीक बमबारी पूरे सप्ताह या जब तक आवश्यक होगा, तब तक होगी।