Iran-US Deal: ईरान और अमेरिका के बीच दूसरी बार पाकिस्तान के राजधानी इस्लामाबाद में बातचीत होने वाली है। इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर यह बातचीत किसी ठोस नतीजे पर पहुंचती है, तो वे समझोते पर हस्ताक्षर करने के लिए पाकिस्तान जा सकता हैं।
पत्रकारों से बातचीत कर डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान जाऊंगा, हां। पाकिस्तान बहुत अच्छा रहा है। अगर इस्लामाबाद में डील साइन होती है, तो मैं जा सकता हूं। फील्ड मार्शल बहुत अच्छे हैं। पाकिस्तान की प्रधानमंत्री सच में बहुत अच्छे हैं। अगर वे चाहते हैं कि मैं पाकिस्तान आऊं, मैं जा सकता हूं। सच में पाकिस्तान ने अब तक शानदार काम किया है।
ट्रंप ने किया बड़ा दावा
इसके साथ ही ट्रंप ने महंगाई और सस्ते तेल को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अभी बातचीत बहुत अच्छी चल रही है। अगर आगे भी ऐसी चलती रही तो इसका ऐलान जल्द कर दिया जाएगा। उसके बाद हमें मुफ्त में तेल और होर्मुज जलडमरूमध्य बिना किसी रोक टोक के आवाजाही मिलेगी। तेल की कीमतें पहले से भी कम हो जाएंगी।" ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उनके कूटनीतिक प्रयासों की वजह से पिछले तीन-चार दिनों में गैस की कीमतों में गिरावट आई है।