KhabarFast

US-Iran War:मासूमों को युद्ध की आग में धकेल रहा ईरान! 12 साल के बच्चों की फौज में भर्ती की शुरू

Parth Jha | 27 Mar, 2026

Israel-Iran War: अमेरिका-इजरायल के खिलाफ युद्ध लड़ रहा ईरान ने अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने का फैसला किया है। ईरान ने अपनी सेना इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स में भर्ती शुरू कर दी है। बड़ी बात ये है कि सेना में भर्ती के लिए न्यूनतम आयु घटाकर 12वर्ष कर दी गई है। 

हालांकि, जब ईरान ने बच्चों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए, तो उसने बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों को मानने पर सहमति जताई थी। अब ईरान ने अपनी सेना में 12 साल के बच्चों को भर्ती करने की इजाजत दे दी है।          

क्यों किया गया नियम में बदलाव

रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के एक अधिकारी रहीम नदाली ने कहा कि शहर में आपको जो बासिज चेकप्वाइंट्स और गश्त दिखाई देते हैं। वहां हमारे पास युवाओं और किशोरों में से बहुत बड़ी संख्या में वॉलंटियर्स थे, जो हिस्सा लेना चाहते थे। उन्होंने कहा कि आईआरजीसी में भर्ती होने की उम्र 12 साल कर दी गई है, क्योंकि 12-13 साल के बच्चे भी इसमें शामिल होना चाहते हैं। नदाली ने बताया कि गार्ड्स के पास एक प्रोग्राम है, जिनके तहत वॉलंटियर्स सड़कों पर गश्त करने, चेकपॉइंट्स चलाने और लॉजिस्टक्स संभालने में मदद कर सकते हैं। 

युद्ध 28वें दिन भी जारी 

बता दें कि मिडिल-ईस्ट में घमासान 28वें दिन भी जारी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला टाल दिया है। साथ ही ट्रंप ने दावा किया कि ईरान बातचीत करने के लिए तैयार हो गया है और युद्ध रोकने के पक्ष में हैं लेकिन, ईरान की तरफ से इसकी पुष्टी नहीं की गई है। दूसरी तरफ इजरायल का ईरान पर हमला जारी है। इजरायल ने ईरान समर्थित अग्रवादी समूह हिज्बुल्ला से लड़ने के लिए दक्षिणी लेबनान में सैनिक उतार चुका है।