KhabarFast

US-Iran War:डोनाल्ड ट्रंप के दावे को ईरान ने एक झटके में किया खारिज, कहा- ना रास्ता खुलेगा, बात भी नहीं होगी

Parth Jha | 01 Apr, 2026

US-Iran War: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने का नाम नही ले रहा है। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध पहले से कहीं ज्यादा आक्रामक हो गया है। एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से बातचीत करने की कोशिश की जा रही है। दूसरी तरफ अमेरिका ने 31मार्च को ही ईरान पर बमबारी की।

दूसरी तरफ ईरान अब पीछे हटने को तैयार नहीं है। यहां तक डोनाल्ड ट्रंप के दावे को खारिज करते हुए आंख भी दिखा रहा है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने साफ इनकार कर दिया। बातचीत के दावे को भी हवा-हवाई करार दिया।

ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं 

ईरान की संसद के डिप्टी स्पीकर ने साफ कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोला जाएगा औऱ ना ही अमेरिका से कोई बातचीत होगी। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि युद्ध, शांति और बातचीत के लिए हरी झंडी नहीं दी गई है। ईरान की संसद ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने का प्रस्ताव रखा है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं हो रही है। दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मौजूदा सैन्य ऑपरेशन खत्म होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट खुला रहेगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका को अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करना होगा। 

डोनाल्ड ट्रंप के बड़े दावे

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि इस जलमार्ग को खुला रखना अमेरिका की जिम्मेदारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि इसके लिए सबसे ज्यादा तैयारी अमेरिका ने की है। वही, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि अमेरिका दो से तीन हफ्तों के भीतर संघर्ष से बाहर आ सकता है। उन्होंने कहा कि युद्ध खत्न करने के लिए ईरान को किसी समझौत की आवश्यकता नहीं है। अमेरिका के हटने के बाद होर्मुज स्ट्रेट से उसका कोई लेना-देना नहीं होगा।