RR vs DC, Vaibhav Sooryavanshi: आज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा। इस मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर होगी। इस सीजन वैभव गेंदबाजों की जमकर क्लास ले रहे है। अभी तक उन्होंने 9 मैचों में 400 रन बना चुके हैं। साथ ही उन्होंने चौके और छक्कों से गेंदबाजों की कमर तोड़ दी है। इसी बीच वैभव दिल्ली के खिलाफ इतिहास रच सकते है।
वैभव सूर्यवंशी अगर दिल्ली के खिलाफ एक छक्का लगा देते हैं, तो टी-20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे। अभी यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेट कीरोन पोलार्ड के नाम है, उन्होंने 843 गेंदों में यह कारनामा अपने नाम किया था। लेकिन वैभव अभी तक टी-20 क्रिकेट में 511 गेंद खेल चुके है और उनके नाम 99 छक्के हैं।
इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत के कई बड़े गेंदबाजों का डटकर सामना किया है। इस लिस्ट में बुमराह, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे तेज गेंदबाजों का नाम शामिल है। इस समय राजस्थान का शीर्ष क्रम जबरदस्त फॉर्म चल रहा है। यशस्वी जायसवाल भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। राजस्थान ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के विजयी रथ को रोक दिया है। अंक तालिक में 9 मैचों में से 6 में जीत दर्ज कर राजस्थान की टीम चौथे पायदान पर मौजूद है।