IPL 2026: बीती रात न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के विजय रथ को राजस्थान रॉयल्स ने रोक दिया। राजस्थान में पंजाब को चार गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से हरा दिया। रॉयल्स की तरफ से डोनोवन फरेरा (52*) और शुभम दुबे (31*) की शानदार साझेदारी ने टीम को एक बेहतरीन जीत दिलाई। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल गया। राजस्थान की जीत के बाद एक नया बवाल देखने को मिला।
आईपीएल में भले ही राजस्थान ने पंजाब के विजयी अभियान को रोक दिया है, लेकिन जीत दर्ज करने के बाद रॉयल्स के कप्तान रियान पराग विवादों में घिर गए हैं। मैच के बीच रियान ड्रेसिंग रूम में ई सिगरेट पीते हुए दिखाई दिए। उनका वीडियो सामने आने के बाद पराग विवादों में घिर गए और सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा। जिस समय यह घटना हुई उस समय उनके साथ यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल भी मौजूद थे।
6 महीने से 3 साल तक की सजा का प्रावधान
जानकारी के मुताबिक, ड्रेसिंग रूम में रियान चुपके से ई सिगरेट पीने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक से उनका यह कारनामा कैमरे में कैद हो गया है और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह मामला काफी गंभीर बताया जा रहा है। आईपीएल के नियमों के मुताबिक, ड्रैसिंग रूम और डगआउट में स्मोकिंग, ई-सिगरेट और वेप पूरी तरह प्रतिबंध है। साथ ही भारत में ई-सिगरेट पर तरह से प्रतिबंध है। साथ ही इस नियम को तोड़ने पर 60 हजार से 5 लाख तक का जुर्माना और 6 महीने से 3 साल तक की सजा का प्रावधान भी है।
कल मैच के दौरान Riyan Parag को ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते देखा गया है।
— Gopal Patil (@GopalPatil51152) April 29, 2026
रियान पराग एक युवा खिलाड़ी हैं इस देश में क्रिकेट का क्रेज बहुत ज्यादा है, करोड़ो फैंस उन्हें आइडियल मानते हे।
लेकिन रियान पराग खुलेआम ड्रेसिंग रूम में वेपिंग कर रहे हैं, वैसे वेपिंग भारत में बैन भी है। pic.twitter.com/oDLHINYHEf
रियान पराग पर हो सकती हैं कार्रवाई
रियान पराग की इस हरकत के बाद मचे बवाल को देखते हुए बीसीसीआई और IPL गवर्निंग काउंसिल द्वारा जांच की सकती है। बता दें कि इससे पहले राजस्थान रॉयल्स टीम के मैनेजर रोमी भिंडर को डगआउट में फोन का इस्तेमाल करने के लिए 1 लाख रुपये का जुर्माना और चेतावनी दी गई थी।