KhabarFast

IPL 2026: हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस में अनबन! रोहित और सूर्यकुमार को भी किया अनफॉलो?

Sachin Kumar | 11 May, 2026

IPL 2026: आईपीएल 2026 मुंबई इंडियंस के लिए खास नहीं रहा है। एक के बाद एक मिल रही करारी हार ने प्लेऑफ का रास्त लगभग बंद कर दिया है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं। हार्दिक ने मुंबई इंडियंस को इंस्टा पर अनफॉलो कर दिया था लेकिन, कुछ देर बाद फॉलो बैक कर दिया।

इतना ही नहीं हार्दिक ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इस घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है। साथ ही फैंस इसे संभावित मतभेदों से जोड़कर देख रहे हैं।

कप्तान को लेकर फिर से सुगबुगाहट 

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को मुंबई की कमान सौंपी थी। उस फैसले के बाद टीम मैनेजमेंट को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अब सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई है कि क्या मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या के बीच सबकुछ ठीक नहीं है क्या? हालांकि, अभी तक मुंबई इंडियंस या हार्दिक की तरफ से इस मामले में आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में फिलहाल खबरों की पुष्टी नहीं की जा सकती है।

Also read: विराट कोहली के करीबी दोस्त अमनप्रीत सिंह गिल का निधन, युवराज सिंह ने भी जताया दुख

कोच ने क्या कहा

आरसीबी के खिलाफ दो विकेट से मिली हार के बाद मुंबई के कोच महेला जयवर्धन को कठिन सवालों का सामना करना पड़ा। प्रेस वार्ता के दौरान जयवर्धन ने पूरे सीजन को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि टीम मौके मिलने को नहीं भुना सकी। उन्होंने कहा कि यह सीजन निराशाजनक रहा है। महेला जयवर्धन ने कहा कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में निरंतरता की कमी रही और यही फर्क बन गया। हम प्लेऑफ की दौड़ में रहने के लिए दो-तीन जीत दूर थे, लेकिन हम वो जीत नहीं मिली।