IPL 2026: रविवार को आईपीएल में खेले गए लो स्कोरिंग मुकाबला भी हाईवोल्टेज बन गया। वजह बनी रिंकू सिंह की धुंआधार पारी, उन्होंने अकेले दम पर कोलकाता के लिए सम्मानजनक स्कोर बनाया। हालांकि, मैच में सुपर ओवर भी देखने को मिला।
लखनऊ के खिलाफ रिंकू सिंह ने 51 गेंदों में 83 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसमें सात चौके और पांच छक्के शामिल रहे। इस तरह उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज 15 साल पुराना रिकॉर्ड को भी तहस-नहस कर दिया।
धोनी का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा
दरअसल, आईपीएल में नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड धोनी के नाम था। उन्होंने 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ नंबर छह पर बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए थे। हालांकि, उनका ये रिकॉर्ड अब टूट गया है। रिंकू सिंह ने 26 अप्रैल को लखनऊ के खिलाफ खेलते हुए 51 गेंदों में 83 रन बनाए। उनकी इस पारी के दम पर कोलकाता का स्कोर 150 के पार पहुंचा। उन्होंने सुनील नरेन के साथ 62 रनों की साझेदारी की।
सुपर ओवर में कोलकाता को मिली जीत
बता दें कि रविवार को कोलकाता और लखनऊ के बीच खेला गया मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा। सुपर ओवर में कोलकाता ने जीत हासिल की। जबकी इस सीजन कोलकाता की ये दूसरी जीत है। जबकि एक मुकाबला बेनजीता रहा। अभी कोलकाता 4 प्वाइंट के साथ आठवें नबंर पर है। जबकी लखनऊ की हालत भी खराब है। लखनऊ अभी तक 8 में से 2 मुकाबला जीती है। वह चार अंक के साथ प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे है। दोनों टीमों को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आने वाले सारे मुकाबले जीतने होंगे।