KhabarFast

IPL 2026: मैदान पर पूरन और क्रुणाल के बीच क्या हुआ? कॉलर पकड़ने की घटना का सच आया सामने

Parth Jha | 09 May, 2026

नई दिल्ली: 7 मई 2026 को आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेल गया। इस मुकाबले में लखनऊ ने बेंगलुरू को 9 रनों से हरा दिया। मुकाबला का काफी रोमाचक रहा। मुकाबले के दौरान क्रुणाल पंड्या और निकोलस पूरे के बीच गरमा-गर्मी देखने को मिली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल भी हो गया।  

वीडियो में आरसीबी के क्रुणाल पंड्या की कॉलर एलएसजी के बल्लेबाज निकोलस पूरन पकड़ते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद दोनों के बीच गरमा-गर्मी को देखते हुए कोच जस्टिन लैंगर भी वहां पहुंच गए और दोनों खिलाड़ियों से बातचीत की। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, वैसे ही लोगों ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया कि क्या दोनों के बीच कोई बड़ा विवाद हुआ था?  लेकिन दोनों खिलाड़ियों ने इस मामले में खुद सामने आकर लोगों को इस मामले की सच्चाई से अवगत कराया।

वैसे, बाउंसर कैसी थी?- निकोलस पूरन

क्रुणाल पंड्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को साझा करते हुए इस पूरे मामले पर विराम लगा दिया। उन्होंने पोस्ट में निकोलस पूरन के साथ अपनी एक फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि कोई लफड़ा नहीं, सिर्फ प्यार. मेरे भाई निकोलस पूरन को आईपीएल में 100 मैच पूरे करने पर बधाई। भाई, तुम पर गर्व है, अभी और भी बहुत कुछ आना बाकी है। वैसे, बाउंसर कैसी थी?' इसके बाद निकोलस पूरन ने कमेंट सेक्शन में जाकर क्रुणाल के खुलासे की पुष्टि पर अपनी मुहर लगा दी। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच कोई तनाव नहीं है। उन्होंने लिखा कि यहां सिर्फ प्यार ही प्यार है दोस्तों. मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक।  

आपको बता दें कि जब लखनऊ की तरफ से निकोलस पूरन बल्लेबाजी करने मैदान पर पहुंचे थे, तब क्रुणाल पंड्या ने उन्हें लगातार दो बाउंसर फेंकी थी। जिसके नॉन-स्ट्राइकर एंड पर पहुंचने के बाद दोनों खिलाडियों के बीच कुछ बातचीत हुई थी। साथ ही दोनों खिलाड़ी कैमरे पर काफी ज्यादा गंभीर दिखाई दिए थे। जिसके फैंस ने उस बात का अंदाज लगाना शुरू कर दिया था कि दोनों के बीच मामल कुछ ठीक नहीं है।