Sreesanth vs Harbhajan: 2008 का वो थप्पड़कांड एक बार चर्चा का विषय बन चुका है। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेदबाज एस श्रीसंत आईपीएल के उस विवादित अध्याय को याद करते हुए हरभजन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। श्रीसंत ने यह भी दावा किया है कि उस विवाद कांड को लेकर हरभजन सिंह ने एक टीवी विज्ञापन से 80 लाख से 1 करोड़ रुपये तक की कमाई की है। साथ ही उन्होंने हरभजन सिंह पर उसका प्रीआर करने का गंभीर आरोप भी लगाया है।
थप्पड़कांड पर एक इंटरव्यू के दौरान श्रीसंत ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें माफ कर दिया है लेकिन मैं वो घटना की भूल नहीं पाया हूं। अगर वो घटना आप भूल जाते हैं, तो सामने वाला फिर वहीं गलती करता है। इसके साथ ही श्रीसंत ने कहा कि अब उनका हरभजन सिंह के साथ कोई रिश्ता नहीं है। मैं उन्हें अपना भाई मानता था, लेकिन अब मैंने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लाक कर दिया है। इसके साथ ही श्रीसंत ने हरभजन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी असल छवि और सार्वजनिक व्यवहार में काफी ज्यादा फर्क है।
आईपीएल के पहले सीजन 2008 के दौरान यह घटना घटी थी, उस समय हरभजन सिंह मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे। वहीं श्रीसंत किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल रहे थे। तभी मैच खत्म होने के बाद हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद मैदान पर श्रीसंत रोते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद इस थप्पड़ कांड ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी। फिर हरभजन सिंह पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पूरे सीजन के लिए बैन कर दिया। साथ ही उनकी मैच फीस भी काटी गई थी।
ललित मोदी ने दी इस मुद्दे को हवा
जैसे-जैसे समय बिताता गया वैसे वैसे लोग इस मामले को भूलते चले गए। लेकिन हाल ही में आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने हाल ही इस घटना का एक वीडिया जारी किया। जिसके बाद इस मामले फिर से तूल पकड़ लिया।