KhabarFast

हरियाणा के इस जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद, जानें क्या है वजह

Parth Jha | 30 May, 2026

Haryana Internet Ban: हरियाणा सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध शुक्रवार (30 मई) को प्रस्तावित बड़े तोड़फोड़ अभियान के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए लगाया गया है।

गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. वंदना दिसोदिया द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासन को खुफिया सूचनाएं मिली थीं, जिनमें तोड़फोड़ अभियान के दौरान तनाव, विरोध प्रदर्शन, उपद्रव और सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई गई थी। Haryana Internet Ban

 

मोबाइल इंटरनेट, बल्क SMS और डोंगल सेवाएं बंद

आदेश के तहत एनआईटी जोन के निर्धारित क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट, बल्क एसएमएस और डोंगल सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। हालांकि बैंकिंग सेवाएं, वॉयस कॉल और अन्य आवश्यक संचार सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। Haryana Internet Ban

प्रशासन का मानना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मैसेजिंग एप्स के जरिए अफवाहें और भड़काऊ संदेश तेजी से फैल सकते हैं, जिससे भीड़ एकत्र होने और कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा बढ़ सकता है।

सोशल मीडिया पर विशेष नजर

प्रशासन ने व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक या उकसाने वाली सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए यह कदम आवश्यक है। Haryana Internet Ban