KhabarFast

INDvsSA:अहमदाबाद की पिच पर कौन करेगा कमाल, बल्लेबाज या गेंदबाज का चलेगा सिक्का;जानें सबकुछ

Parth Jha | 22 Feb, 2026

ICC T20 WC: टी20 विश्व कप के ग्रुप स्टेज में दमदार प्रदर्शन करने के बाद अब सुपर-8 की बारी है। सुपर-8 में 22 फरवरी को भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होना है। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है।

मौजूदा टी20 विश्व कप चैंपियन भारत और साउथ अफ्रीका दोनों के लिए अग्रिपरीक्षा है। बड़ी बात ये है कि टूर्नामेंट में दोनों टीम अभी तक अपराजित रही है। ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि आज कौन सी टीम को जीत मिलती है।

अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनूकूल रहने वाली है। यहां पर रनों की बारिश होने की पूरी संभावना है। बता दें कि इस पिच पर अच्छा उछाल होने की वजह से गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। जिसके कारण बल्लेबाज आराम से बड़े-बड़े शॉर्ट्स लगाते हैं। इस मैदान पर अब तक कुल 15 मैच खेले गए हैं। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 10, तो रनों का पीछा करने वाली टीम को पांच मैचों में जीत मिली है। वहीं, टी20 में पहली पारी का औसत स्कोर 173 रन है।

अहमदाबाद में कैसे रहेगा मौसम

एक रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद में दिन में मौसम गर्म रहने की संभावना है। सुबह तापमान लगभग 30 डिग्री रहने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि, दोपहर तक तापमान 36 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं, शाम तक तापमान में गिरावट हो सकती है। शाम तक लगभग 26 डिग्री सेल्सियस की उम्मीद है। फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। मैच शुरू होने तक आसमान साफ रहेगा। जिसका मतलब साफ है कि मैच में बारिश बाधा नहीं बनेगी।