KhabarFast

IND vs NZ: इतिहास कर रहा भारतीय टीम का इंतजार! अंग्रेज को हराकर फाइनल में भारत; न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड

Parth Jha | 06 Mar, 2026

ICC T20 WC: टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। इस हाइवोल्टेज मैच में कई ऐसे मोड़ आए जहां पर लगा की मैच अब भारत के हाथ से निकल जाएगा लेकिन, अंतत भारतीय टीम ने मुकाबले को जीतकर फाइनल का टिकट कटा लिया।

भारतीय टीम की जीत में सबसे अहम योगदान रहा संजू सैमसन का। जिन्होंने धुंआधार अर्शतकीय पारी खेली। जब गेंदबाजी की बारी आई तो मोर्चा बुमराह ने संभाला। भले ही उनको एक विकेट मिला हो लेकिन, संकट के समय में उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए मैच में भारत की वापसी कराई। एक तरफ जहां सभी गेंदबाजों की इकोनॉमी 10 से ऊपर थी तो बुमराह की 10 से नीचे।

नॉकआउट में उच्चतम स्कोर

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में उच्चतम स्कोर बना दिए। भारत की तरफ से संजू सैमसन ने 89 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 253 रन बनाए। जवाब में रनों का पीछा करने उतरा इंग्लैड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और लगातार विकेट गिरते रहे। हालांकि, एक ओर से जैकब बेथेल ने संभाले रखा और शतकीय पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

इतिहास रचने के करीब भारतीय टीम

वहीं, भारतीय लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है। फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होना है। ये मुकाबला अहमदाबाद में 8 मार्च को खेला जाएगा। टी20 विश्व कप के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि एक ही टीम बैक टू बैक दो बार खिताब अपने नाम की हो लेकिन, अब भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का मौका है। अगर दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मुकाबले की बात करे, तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच 30 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें भारत को 16, तो न्यूजीलैंड को 11 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, तीन मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।