KhabarFast

ICC Ranking: वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम की बादशाहत कायम, पाकिस्तान को हुआ तगड़ा नुकसान;जानें अन्य टीमों का हाल

Sachin Kumar | 11 May, 2026

ICC ODI Ranking: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने वनडे की रैंकिंग जारी की है। रैंकिंग में एक बार फिर भारतीय टीम ने बादशाहत कायम रखी है। वार्षिक अपडेट के बाद भी भारतीय टीम दुनिया की नंबर एक वनडे टीम बनी हुई है। हालांकि, इस बार बढ़त थोड़ी कम हो गई है।

दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड अब भारत से सिर्फ 5 अंक पीछे है। जिससे आने वाले महीनों में नंबर एक की जंग रोमांचक हो सकती है। फिलहाल भारतीय टीम के 118 रेटिंग प्वाइंट है। वहीं, न्यूजीलैंड के 113 अंक हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया 109 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर बना हुआ है।

अन्य टीमों की रैंकिंग क्या

वहीं, साथउ अफ्रीका 102 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। जबकि पाकिस्तान 98 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर लुढक गया है। श्रीलंका 96 अंकों के साथ छठे, अफगानिस्तान 93 अंक के साथ सातवें, इंग्लैंड 89 अंकों के साथ आठवें , बांग्लादेश 84 अंकों के साथ नौवें और वेस्टइंडिज 74 अंकों के साथ दसवें स्थान पर बना हुआ है। 

विश्व कप के लिहाज से रैंकिंग अहम

ये रैंकिंग सिर्फ नंबर तक सीमित नहीं है बल्कि आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2027 के सीध क्वालिफिकेशन से भी जुड़ा हुआ है। 31 मार्च 2027 तक वनडे रैंकिंग में टॉप-8 में रहने वाले टीमें सीधे आगमी विश्व कप में जगह बना पाएगी। जबकि मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे पहले ही डायरेक्ट क्वालिफाइ कर चुका है।       

Also read: विराट कोहली के करीबी दोस्त अमनप्रीत सिंह गिल का निधन, युवराज सिंह ने भी जताया दुख

रैंकिंग में मची जबरदस्त होड़

ताजा रैंकिंग में आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को पीछे छोड़ दिया है। आयरलैंड फिलहाल 11वें स्थान पर है। दूसरी तरफ अमेरिका 13वें स्थान पर पहुंच चुका है। जबकी संयुक्त राज्य अरब अमीरात ने कनाडा को पीछे छोड़ते हुए 19वां स्थान हासिल किया है।