KhabarFast

HSSC ने कांस्टेबल भर्ती अभ्यर्थियों को दिया आखिरी मौका, 1 से 5 जून तक होगा विशेष PMT

Parth Jha | 30 May, 2026

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुरुष कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में शामिल उन अभ्यर्थियों को राहत दी है, जो शारीरिक माप परीक्षण (PMT) के दौरान निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो सके थे। आयोग ने ऐसे उम्मीदवारों के लिए विशेष PMT कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है।

इस संबंध में HSSC ने सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए बताया कि विशेष PMT का आयोजन 1 जून से 5 जून 2026 तक किया जाएगा। यह अवसर केवल उन अभ्यर्थियों के लिए होगा जो पहले निर्धारित कार्यक्रम के दौरान किसी कारणवश परीक्षण में शामिल नहीं हो पाए थे।

पंचकूला में होगा परीक्षण

आयोग के अनुसार यह विशेष शारीरिक माप परीक्षण पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।

किन पदों के लिए मिलेगा मौका

यह विशेष PMT विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और पुरुष कांस्टेबल (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) भर्ती के उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जा रहा है।