KhabarFast

पाकिस्तान का वो होटल कितना खास जहां होगी ईरान-अमेरिका की वार्ता, एस जयशंकर से क्या कनेक्शन

Sachin Kumar | 10 Apr, 2026

Islamabad Hotel Serena:अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर होने के बाद बातचीत का दौर शुरू होने वाला है। शांति वार्ता के लिए अमेरिका-ईरान के प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान में एक जुट होने वाले हैं। बातचीत की टेबल सज चुकी है और बताया जा रहा है कि शनिवार को दोनों देशों के बीच बातचीत हो सकती है। 

बातचीत के लिए जो टेबल सजी है वह पाकिस्तान के जिस होटल में है, उसकी खासियत क्या है और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से क्या कनेक्शन है। चलिए जानते हैं सभी जानकारी 

इस्लामाबाद का होटल क्यों खास 

पाकिस्तान इस अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद के सेरेना होटल को चुना है। इसका उद्घाटन साल 2002 में तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने किया गया था। इसकी भव्यता के साथ इसकी लोकेशन भी बहुत शानदार है। यह शहर के उस हिस्से में है जिसे काफी सुरक्षित कहा जाता है। 14 एकड़ में फैले इस होटल को इस तरह से बनाया गया है कि यह 7.5 रिक्टर स्केल का भूकंप झेलने की ताकत रखता है। इसमें प्रेसिडेंशियल सूट्स, एग्जीक्यूटिव लाउंज है जिसे खासतौर पर प्राइवेट बातचीत के लिए तैयार किया गया है। 

होटल का खासियक क्या 

सेरेना होटल में 336 कमरे और 52 सुइट हैं, जहां के इंटीरियर में पाकिस्तान की विरासत झलकता है। पारंपरिक मूरिश कला और आधुनिक सुविधाओं का संगम देखने को मिलता है। हाथ से बुने हुए कालीन, अरबी संगमरमर और नक्काशीदार लकड़ी से बनी चीजें इसकी खूबसूरती बढ़ाती है। यहां 6 रेस्तरां और ग्रैंड बॉलरूम है जहां 1 हजार लोग एक साथ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। यही वो खासियत है कि बिजनेस और पर्सनल लेवल के इवेंट के लिए इसे परफेक्ट माना जाता है। 

अक्टूबर 2024 में इस्लामाबाद, पाकिस्तान में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के होटल के साथ जुड़ाव को लेकर काफी चर्चा रही।